आर आश्विन हैं कमाल के गेंदबाज ये उन्होंने साबित कर दिया हर मैच में रहा आश्विन का बहुत उम्दा प्रदर्शन। इन्होने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे तेज 250 विकेट लेकर यह साबित कर दिया कि, क्यों उनको दुनिया के नंबर वन वनडे टेस्ट मैच गेंदबाज के नाम से जाना जाता है। अब जानते हैं आश्विन के कुछ कमाल के आंकड़े और हाल में तो उनको टक्कर देने वाला कोई गेंदबाज नज़र नहीं आ रहा है। आईये जानते हैं आश्विन से जुडी कुछ बातें:
- आश्विन ने सिर्फ ४५ टेस्ट मैच में ही २५० विकेट लेने का इतिहास रच डाला वैसे इनके पहले डेनिस लिलि ने ४८ मैच में ऐसा किया था लेकिन आश्विन ने ४५ मैच मे उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
- वैसे ४५ मैच में डेल स्टेन के नाम पर सबसे ज्यादा २३२ विकेट लेने का रिकॉर्ड था लेकिन आश्विन ने यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया ४५ मैच में २५० विकेट लेकर।
- इनसे पहले ४५ मैच में और किसी भी गेंदबाज ने २०० से अधिक विकेट नहीं लिए थे केवल डेल स्टेन को छोड़कर।
- आश्विन ने २५० विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ १२९०५ गेंद में बनाया, और इस बीच आश्विन का औसत २५.१५ रहा।
- श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ एक मात्र ऐसे खिलाडी हैं जो आश्विन को टक्कर दे सकते हैं लेकिन अभी उनका रिकॉर्ड ४६ टेस्ट मैच में २४७ विकेट लेने का बना है जो आश्विन से कम है।
- भारत के एक मात्र गेंदवाज अनिल कुंबले थे जिन्होंने २५० विकेट लिए थे एवं कुंबले ने ये आंकड़ा ५५ टेस्ट मैच में पार किया था और इसके साथ ही अब आश्विन एक मात्र दुनिया के इसे खिलाडी हैं जिन्होंने २५० विकेट लिए वो भी मात्र ४५ टेस्ट मैच में।
आश्विन वास्तव में ही तारीफ के कविल हैं और इनका प्रदर्शन देखने लायक होता है।

Click to comment
