भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य ४ मैच की टेस्ट सीरीज २३ फ़रवरी २०१७ को प्रारंभ होने जा रही है और इसके चलते दोनों ही तरफ के पूर्व एवं नए खिलाडियों ने संभावनाओ को लेकर बातें करना भी प्रारंभ कर दिया है| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत ही अच्छे प्रदर्शन वाले खिलाडी हैं और अभी हाल ही में उन्होंने टीम का जिस तरह का प्रदर्शन किया और मैच जीते वो तारीफ के काबिल है| ये बात हर दूसरी टीम को और उनके खिलाडियों को खल रही है एवं हर टीम का सीधा निशाना विराट कोहली ही रहते हैं|
पिछले मैच के पहले भी इंग्लैंड के एक गेंदबाज़ को लेकर एसी ही बातें हुई थीं कि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन विराट को बहुत परेशान करेंगे लेकिन रिजल्ट कुछ और ही निकला और इंग्लैंड सीरीज हार गयी| अभी नया मामला सामने आ रहा है जो माइक हसी के द्वारा कहा गया| हसी ने कहा है की उनके पास एक ऐसा गेंदबाज़ है जो टीम इंडिया के लिए बहुत परेशानी पैदा कर सकता है और इसके चलते टीम इंडिया मैच हार सकती है| अब समझ नहीं आ रहा कि सच में ऐसा होगा या यह माइक हसी का डर है|
वैसे इस बात से इतना तो भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली इतना समझ गए हैं कि ये रास्ता और यह मैच मुश्किल होने वाला है| वैसे भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है| वैसे यह मैच बहुत रोमांचक होने वाला हैं|अब देखना है कि किसका पडला ज्यादा भारी रहता है भारत का या ऑस्ट्रेलिया का? माइक हसी का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क में कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जो भारतीय टीम के लिए चुनोती पैदा करेगी|

