हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ पहला टेस्ट मैच भारत के लिए सफल सिद्ध नहीं हुआ और हार का सामना करना पड़ा, वही भारतीय टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गयी। यह हार भारतीय जमीन पर करारी हार के रूप में क्रिकेट जगत में काफी समय तक याद रहेगी। और अब वही हार्दिक पाण्ड्या अपने नाम अगले मैच के लिए टीम में आने का इंतज़ार कर रहे हैं और उनको पूरा विश्वास है कि वे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी जगह अवश्य बना लेंगे। पहले मैच में उनको जगह नहीं मिल पायी थी लेकिन अब इनका दावा है कि इन्हे दूसरे मैच में जगह अवश्य मिलेगी। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 333 रन ही बटोर पाये थे लेकिन अब भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करना ही पड़ेगा।
अब हार्दिक पाण्ड्या का यह दावा है कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में उनकी बापसी जरूर करेगी। वैसे हार्दिक पाण्ड्या ऑलराउंडर कहे जाते हैं और उनका प्रदर्शन काफी हद तक अच्छा भी देखा गया एवं विकेट चटकाने में माहिर हैं। लेकिन वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की भी बात अलग है उन्होने पहले मैच में भारतीय टीम के छक्के छुड़ा दिये। अब देखना है कि अगले मैच में हार्दिक पाण्ड्या का दावा सही साबित होता है या नहीं?
किसी क्रिकेटर के द्वारा इस प्रकार का दावा करना एक बहुत बड़ी बात है कि वो खुले आम ऐसा कह रहे हैं। लेकिन ऐसा होना संभव भी है अपितु हार्दिक का ऐसा बोलना भी गलत नहीं है क्योकि हो सकता है अगर हार्दिक पाण्ड्या को बापस टेस्ट मैच में शामिल किया जाए तो वे कुछ अच्छा करतब दिखा दे और टीम इंडिया को जीत भी दिला दें। हाल ही में हार्दिक को दिल्ली के कर्नेल सिंह स्टेडियम में तेज़ गेंदवाजी का अभ्यास करते देखा गया।

