हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट के बहुत ही शानदार खिलाडी हैं और इस वैलेंटाइन डे पर उन्होंने कहा कि उनका सबसे ज्यादा ध्यान खेल पर रहता है इसलिए अभी तक सिंगल हैं| उन्होंने ये सब ट्विटर पर कहा कि वे अब तक सिंगल हैं वैसे हार्दिक पांड्या ने पिछले वर्ष कोलकता की मशहूर मॉडल लीशा शर्मा के साथ अफेयर के चलते काफी सुर्खिया समेट ली थीं| जैसे हार्दिक बहुत ही उम्दा खिलाडी हैं वैसे ही लीशा भी बेहद खुबसूरत मॉडल हैं जो फिलहाल ७ साल से कोलकता में मॉडलिंग कर रही हैं और अच्छा भविष्य बनाने की कोशिश कर रही हैं|
वैसे पांड्या को मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुना गया और इसी के चलते उन्होंने ट्विटर पर इस बात का एलान किया कि वे अभी तक सिंगल हैं उनका किसी से कोई रिलेशन नहीं है| पांड्या ने यह भी कहा कि वे अपने आने वाले भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस हैं और इसके चलते उनका किसी से कोई प्रेम सम्बन्ध नहीं है| अब पांड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से कप्तानी करेंगे और ये सच में उनके लिए गर्व की बात है कि उनको यह मौका मिला| यह मैच १६-१८ फ़रवरी को मुंबई में होगा| अगर आंकड़े देखे जाये तो हार्दिक पांड्या भारत के लिए ७ वनडे एवं २१ T20 मैच खेल चुके हैं|
हार्दिक पांड्या ने हर मैच में विकेट लिए और उनका प्रदर्शन दिखाया हालाँकि वो रन ज्यादा नहीं बना पाए लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उनका अच्छा प्रदर्शन किया| हार्दिक पांड्या एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं जिन्होंने टीम इंडिया की जीत में बहुत अहम् भूमिका निभाई है और टीम इंडिया को हमेशा जीत दिलाने का प्रयास किया|

