अंडर-19 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच जिस हाई वोल्टेज मैच की उम्मीद की जा रही थी, वह टीम इंडिया की तेज और धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के घुटने टेक देने के कारण हो नहीं पाया. पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने जहां 272 रन बनाए, वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 69 रनों पर आउट हो गई. पाकिस्तान की टीम के इस बुरे हाल के पीछे एक गेंदबाज सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहा. वह हैं इशान पोरेल.
ईशान पोरेल ने 6 ओवर में 17 रन देकर लिए 4 विकेट, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं तेज गेंदबाज ईशान पोरेल.
What a performance by India U19s to book their place in the #U19CWC Final! Here’s the highlights of their massive 203 run victory over Pakistan! 🇮🇳 pic.twitter.com/998PfXj1SD
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 30, 2018

Click to comment
