दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर ने कहा कि हार्दिक पंड्या भारत के लिए बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं।
क्लूसनर ने कहा, ‘‘वह भविष्य में शानदार हरफनमौला साबित होगा। कई मौकों पर नाकामी भी मिलेगी लेकिन उसे सकारात्मक सोच के साथ हौसलाअफजाई की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले या भारतीय टीम के लिए, उसके पास पास अच्छे लोग है और यह उनकी जिम्मेदारी है कि उसकी प्रतिभा को तराशें।’’ भारत ने टेस्ट श्रृंखला से पहले एकमात्र अभ्यास मैच नहीं खेला और क्लूसनर इसके हिमायती नहीं हैं।

Click to comment
