ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नयी रैंकिंग में विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी एबी डिविलियर्स को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने पीछे छोड़ दिया| यह भारतीय कप्तान और दक्षिण अफ्रीकी डिविलियर्स के लिए बहुत ही कड़ी चुनौती है| गुरुवार को हुई ICC की रैंकिंग में ओपनर डेविड वॉर्नर को टॉप रैंक हासिल हुई और ओपनर डेविड वॉर्नर को यह मुकाम पहली बार मिला है जिसके चलते उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स दोनों को पछाड़ दियाI
चलिए अब अगर हम पाकिस्तान की बात करे तो पाकिस्तानी टीम लगातार ख़राब प्रदर्शन कर रही है और इसके चलते पाकिस्तान को वर्ल्डकप में डायरेक्ट एंट्री से चुने जाने में खतरा बना हुआ हैई अभी हल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए ५ वनडे मैचों में पाकिस्तान को १-४ से हार का सामना करना पड़ा और यही वजह है की पाकिस्तान को २०१९ में होने वाले वोर्क्क्यूप में एंट्री का खतरा बना हुआ हैI पाकिस्तान का वनडे मैचों में ८ नंबर हैI वही १९९२ की वर्ल्डकप चैंपियन टीम पाकिस्तान अगर इस टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री नहीं ले पायी तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत ही शर्म वाली स्थिति होगीI
Read Next : ODI – Top 10 ICC Player Rankings
अब हम बापस आते हैं डेविड वॉर्नर पर जिन्होंने बल्लेबाजी में बहुत ही खूब प्रदर्शन कियाI और इसकी प्रदर्शन के चलते उनको टॉप रैंक में शामिल किया गयाI अगर डेविड वॉर्नर का २०१६ का प्रदर्शन देखा जाये तो २८ वनडे मैच में ६५ की औसत और १७५५ रन का रहाI और उनको एक बार और एलन बॉर्डर मेडल प्रदान किया गयाI उनको उनके देश का सबसे श्रेष्ठ खिलाडी भी चुना गयाI यह साल वनडे क्रिकेट का बहुत ही महत्वपूर्ण साल है क्योंकि इस साल ही चैम्पियंस ट्रॉफी भी होने वाली हैI

