२६ जनवरी २०१७ को खेले जाने वाले पहले टी-२० क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस मैच में खेलने का मौका दिया जा सकता है। पिछले कई मैचों में ओपनिंग प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा है और इसका फायदा ऋषभ पंत को इंटरनेशनल टीम में शामिल करके दिया जा सकता है। यह टी-२० मैच २६ जनवरी २०१७ को कानपुर ग्रीनपार्क में खेल जायेगा। ऋषभ पंत बहुत ही अच्छे खिलाडी हैं ये २०१५ के अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाडी थे। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना और वनडे सीरीज के पहले किये हुए अभ्यास में ऋषभ पंत ने ४५ गेंदों में ५५ रन बनाये और ये बहुत ही अच्छे खेल का प्रतीक है। इतना ही नहीं ऋषभ पंत ने रणजी मैच में भी शतक लगाया वो भी सिर्फ ४८ गेंदों में। अब ऋषभ पंत का कंप्टीशन ओपनर मनदीप सिंह से है, जो २०१० में जिंबाब्वे के खिलाफ भी मैच खेल चुके हैं और पंजाब से हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ हाल हि में हुए वनडे मैच में देखा गया कि भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन मात्र २४ रन बना कर बापस लौट गए। इतना हि नहीं दूसरे मैच में भी २५ रन बना कर आउट हो गए। इसलिए तीसरे मैच मे इंडियन क्रिकेट कप्तान कोहली ने अजिंक्य रहाणे को शिखर धवन की जगह खेलने का मौका दिया। हालाँकि इनका प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं दिखा और ओपनर ३७ रन पर आउट हो गए। इसके पहले भी न्यूजीलैंड के साथ हुए सीरीज मैच में भी भारतीय ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं दिखा पायी।
India v England 1st T20I, Kanpur 26 Jan 2017
अब कप्तान विराट कोहली के सामने ऋषभ पंत के साथ एक और विकल्प मनदीप सिंह भी हैं। लेकिन ऋषभ पंत की विकेट कीपिंग बहुत हि उम्दा है और भारतीय टीम एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश में भी है। तो ज्यादा उम्मीद ऋषभ पंत से ही है। अब देखना है की कल के मैच में ऋषभ पंत क्या करतब दिखाएंगे।

