33 साल के तनवीर ने एक टी-20 मैच में सिर्फ 03 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
तनवीर ने तोड़ी बल्लेबाज़़ों की कमर
कैरेबियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में एमेज़ॉन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए सोहेल तनवीर ने 3 रन देकर 5 विकेट झटके। तनवीर की इस धाकड़ गेंदबाज़ी की बदौलत ही बारबाडोस ट्राईडेंट की टीम सिर्फ 59 रन पर सिमट गई। तनवीर की इस तेज़ तर्रार गेंदबाज़ी के चलते ही उनकी टीम को 99 रन की बड़ी जीत हासिल हुई।
तनवीर ने की इस रिकॉर्ड की बराबरी
तनवीर ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ तीन रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। इस मैच में उनका गेंदबाज़ी फिगर 4-1-3-5 रहा। इस प्रदर्शन के साथ ही तनवीर ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। तनवीर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे कम रन देकर 5 विकेट लेने के रंगना हेराथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ हेराथ ने साल 2014 में एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3.3 ओवरों में 2 ओवर मेडन डालते हुए 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
Sri Lanka vs India, 5th ODI – Live Cricket Score
पहले भी दिखे हैं तनवीर के ऐसे तेवर
आपको बता दें कि सोहेल तनवीर ने आइपीएल के पहले सीजन में भी सभी बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया था। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए तनवीर ने 11 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे और अपने सिर पर पर्पल कैप भी सजवाई थी। इनकी धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत ही राजस्थान की टीम को आइपीएल का पहला चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ था।

