कोहली का मिशन नंबर-1
टीम इस समय टेस्ट और वनडे के फॉर्मेट में नंबर वन बन चुकी है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस समय बेस्ट फॉर्म में हैं. हालांकि कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कम रन बनाए, लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी फॉर्म में आकर विरोधी टीम पर आक्रमण कर सकते है. लेकिन इसके बावजूद कोहली के सामने अभी भी एक बड़ी चुनौती है. वह ये है कि कोहली को अब टीम इंडिया को टी-20 में भी नंबर-1 बनाना है. कोहली को भरोसा है कि वो अपनी टीम को टी20 में भी नंबर-1 बनाकर इतिहास रच देंगे.
India vs Australia, 2nd T20I – Live Score
1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर जीत हासिल करती है तो 70 साल में पहला मौका होगा, जब वह ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार द्विपक्षीय इंटरनेशनल सीरीज में हराएगी. भारत ने इससे पहले कंगारुओं को लगातार 3 सीरीज में हराया है. 2016 में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज में 3-0, अपने देश में टेस्ट सीरीज में 2-1 और इस बार वनडे सीरीज में 4-1 से मिली जीत शामिल है.

