हाल ही में कानपूर में हुए टी-२० मैच में भारतीय क्रिकेट टीम परास्त हुई| जबकि वनडे मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत उम्दा दिखाई पड़ा था| टी-२० मैच में कई कमिया सामने आयी जिसको कप्तान विराट कोहली को दूर करना अत्यंत आवयश्क है, अपितु नागपुर में २९ जनवरी २०१७ को खेला जाने वाला मैच भी भारतीय टीम के हाथ से निकल जायेगा|
विराट कोहली अगर बल्लेबाजों को थोड़ा तेज़ खेलने के लिए उत्साहित करें तो आने वाले मैच को आसानी से जीता जा सकता है| अगर दोनों तरफ के खिलाडियों के स्ट्राइक रैट पर एक नज़र डाले तो बहुत ही बड़ा अंतर नज़र आता है| भारतीय क्रिकेट टीम में सिर्फ विराट कोहली, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनका स्ट्राइक रैट १०० से ऊपर है| वही अगर इंग्लैंड की और देखा जाये तो उनमे से ४ खिलाड़ियों का स्ट्राइक रैट १०० के ऊपर है जिसमे कि सैम बिलिंग्स का स्ट्राइक रेट २२० और जेसन रॉय का १७२ है| पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल और सुरेश रैना ने अच्छी शुरूआत की लेकिन मैच में ये कुछ बड़े हिट्स नहीं लगा पाए| इसलिए अगर कोहली भारतीय बल्लेवाजों को तेज़ खेलने के लिए कहेंगे तो अगला मैच आसानी से जीता जा सकता है|
Cricket Live Score Streaming..Play Now !!
सौरभ गांगुली के अनुसार सिर्फ विराट कोहली ही टी-२० मैच में शॉट्स मारते दिखाई पड़े और उन्होंने कहा कि अगले मैचों में बल्लेबाज़ बड़े शॉट्स मारने का इंतज़ार न करें| इतना ही नहीं भारतीय टीम को फील्डिंग भी बेहतर करना होगी| वैसे तो भारतीय फील्डर काफी उम्दा हैं लेकिन पिछले टी-२० मैच में ये कुछ खास अंदाज़ नहीं दिखा पाए और इंग्लैंड से शिकस्त खानी पड़ी| ये बहुत ही छोटी – छोटी बातें हैं जिनको विराट कोहली को दूर करना पड़ेगा|

