नई दिल्ली: शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में क्रिकेट के मैदान में खेले ‘गुरुओं’ सहित उन सभी गुरुओं को याद किया है जिन्होंने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में किसी न किसी रूप में योगदान दिया है. टीचर्स डे पर किए अपने ट्वीट में विराट खिलाड़ियों को याद किया है जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी के अलावा विदेशी टीमों से खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं. अपने ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा, ‘दुनियाभर के सभी शिक्षकों को. खासतौर पर विश्व क्रिकेट के उन ट्वीट में विराट कोहली के पीछे कई खिलाड़ियों के नाम लिखे हुए हैं जिनमें सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विव रिचर्ड्स, शॉन पोलाक, ग्लेन मैक्ग्राथ, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, जावेद मियांदाद, जैक्स कालिस, एलेन डोनाल्ड, इमरान खान, शेन वॉर्न और इंजमाम उल हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी प्रमुख हैं.
To all the teachers around the world and especially to the ones in the Cricket World. 🙏😊 #HappyTeachersDay pic.twitter.com/pvtrBw5uyK
— Virat Kohli (@imVkohli) September 5, 2017
गौरतलब है कि दिल्ली के पश्चिम विहार के लड़के से भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की विराट कोहली की कहानी वेस्ट डेल्ही क्रिकेट एकेडमी में लिखी गई. 1998 में इसे राजकुमार शर्मा ने प्रारंभ किया था. कोहली 1998 से ही कोच राजकुमार शर्मा के पास आते थे. कुछ समय पहले जब कोहली को कुछ परेशानी हो रही थी तब उन्होने राजकुमार शर्मा से ही सलाह ली थी.

