VIVO IPL 2018: आईपीएल-2018 की शुरुआत अप्रैल से होने जा रही है लेकिन इससे पहले 4 जनवरी को रिटेशन हुआ और अब 27-28 जनवरी के बीच नीलामी की प्रक्रिया पूरी होगी। हालांकि इस बार वीवो ने क्रिकेट फैंस के लिए ‘इलेक्शन से सेलेक्शन’ नामक एक कॉम्पीटिशन शुरू किया है। ये स्टार इंडिया द्वारा आईपीएल को लेकर फैंस को इंगेज रखने का बेहतरीन तरीका है, जिसमें फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों को 2018 एडीशन में अपनी पसंदीदा टीम के लिए चुन सकते हैं, ताकि फ्रेंचाइजी उसे टीम में ला सके। साथ ही विजेताओं को मैचों की टिकटें भी मुफ्त मिलेंगी। आप ऑनलाइन वोटिंग के लिए https://vivoiplelection.hotstar.com/Vote पर विजिट कर सकते हैं। वोटिंग लाइव 25 जनवरी तक खुली रहेंगी।
Check All IPL 2018 Updates On www.T20iCricket.com

Click to comment
