ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु वनडे में भारत को 21 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारत का विजयी रथ भी थम गया. भारतीय टीम का विजयी अभियान पिछले 9 मैचों से लगातार चलता आ रहा था और उम्मीद भी यही की जा रही थी कि भारत ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में हराकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखेगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कल शानदार खेल दिखाते हुए भारत को मात दे दी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना पाई. पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत की यह पहली हार है और ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत. फिलहाल, इस सीरीज में भारत 3-1 से आगे है.
India vs Australia, 4th ODI – Australia won by 21 runs
भारत को बेंगलुरु मैच में हारने से काफी नुकसान हुआ है. भारत यह मैच ही नहीं हारा बल्कि भारतीय टीम ने वनडे में नंबर वन की पोजिशन भी गंवा दी. इंदौर वनडे में जीत हासिल कर भारत ने नंबर की पोजिशन पाई थी. इस मैच से पहले भारत के 120 अंक थे, लेकिन बेंगलुरु में हार के बाद भारतीय टीम के 119 अंक रह गए. अब भारत और साउथ अफ्रीका के अंक बराबर हैं, लेकिन दशमलव गणना में आगे होने से साउथ अफ्रीका की टीम नंबर वन पर पहुंच गई है.
| Rank | Team | Matches | Points | Rating |
|---|---|---|---|---|
| 1 | England | 45 | 5,599 | 124 |
| 2 | India | 45 | 5,492 | 122 |
| 3 | South Africa | 34 | 3,842 | 113 |
| 4 | New Zealand | 41 | 4,602 | 112 |
| 5 | Pakistan | 32 | 3,279 | 102 |
| 6 | Australia | 34 | 3,474 | 102 |
| 7 | Bangladesh | 24 | 2,220 | 93 |
| 8 | Sri Lanka | 43 | 3,302 | 77 |
| 9 | West Indies | 29 | 1,989 | 69 |
| 10 | Afghanistan | 28 | 1,758 | 63 |
| 11 | Zimbabwe | 37 | 2,021 | 55 |
| 12 | Ireland | 20 | 766 | 38 |
| 13 | Scotland | 16 | 535 | 33 |
| 14 | UAE | 13 | 236 | 18 |

