रांची: टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित रांची टी20 मैच 9 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए छह ओवर में 48 रन (डकवर्थ-लुईस) का लक्ष्य मिला था जिसे उसने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत का सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया. उन्होंने गेंदबाजों की खासतौर पर तारीफ की. कोहली ने कहा, टॉस जीतकर फील्डिंग चुनने के बाद जिस तरह के प्रयासों की जरूरत थी, हमारे गेंदबाज उस पर खरे उतरे. भुवनेश्वर ने पहले शुरुआती सफलता दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने आखिरी के ओवर्स में विकेट लिए जबकि स्पिनर्स ने बीच के ओवर्स में. कुल मिलाकर हर खिलाड़ी ने योगदान दिया. रिस्ट स्पिनर मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. गेंदबाजों के प्रदर्शन से हम खुश हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि हमारी टीम आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे. हमने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उस लिहाज से जीत के हकदार नहीं थे. वॉर्नर ने कहा कि टी20 में हमारी टीम संघर्ष क्यों कर रही है, मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है.
रांची टी-20 : शिखर धवन ने कहा, टार्गेट कुछ भी होता, हम जीतते जरूर

