रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भारत के बहुत ही मंझे हुए खिलाडी हैं और इन्होंने हाल ही में इंग्लॅण्ड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। अब इस जोड़ी को टी-२० में आराम दिया गया और इनकी जगह कश्मीरी आलराउंडर परवेज रसूल को दी गयी। परवेज रसूल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी-२० में रविचंद्रन अश्विन की जगह रखा गया हैं। परवेज रसूल इंडियन क्रिकेटर अश्विन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना चाहते थे।
बीसीसीआई की तरफ से परवेज रसूल को इंडयिन क्रिकेट टीम के लिए खेलने की जानकारी उस समय मिली जब वे जम्मू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खलेने के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। परवेज रसूल ने कहा की उनको यह जानकारी बिलकुल नहीं थी की उनको रविचंद्रन अश्विन की जगह खेलने का मौका दिया गया हैं रसूल को लगा की उनको पहली बार रविचंद्रन अश्विन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
रसूल चाहते थे की वो रविचंद्रन अश्विन से क्रिकेट खेलने के कुछ और तरीके सीखें। वैसे भारतीय क्रिकेट टीम में परवेज रसूल का नंबर रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव के बाद हैं।
Trending Now
- Learning From Mistakes Has Made Me A Better Player: Hardik Pandya
- All 10 squads for the ICC Women’s World Cup Qualifier 2017 confirmed
- ODI – Top 10 ICC Player Rankings
- Probably one of my best innings – Yuvraj
- Top 10 Cricket Records Thay May Never Be Broken
- Top 10 Best Finishers in Cricket History.
परवेज रसूल ने अपने कुछ पुराने अनुभव शेयर किये। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने पहला वनडे टीम इंडिया की तरफ से २०१४ में खेला था जो बांग्लादेश के ढाका के खिलाफ था। उस मैच से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और अब खिलाडी के रूप में काफी परिपक्व हैं। रणजी ट्रॉफी से पहले परवेज रसूल ने अनुभवी स्पिनरों जैसे नरेंद्र हिरवानी और निखिल चोपड़ा से बहुत गुर सीखे हैं। यह सब परवेज रसूल ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के एक शिविर के दौरान सीखा। परवेज रसूल का ये समय काफी अच्छा निकला लेकिन अभी का उनका सपना पूरा नहीं हो सका जो अश्विन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर था।
@CricketHistory.info

