अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा 28 सितंबर को क्रिकेट के नए नियमों को लागू किया गया है जिनमें से एक नियम फेक फिल्डिंग भी है। इस नियम का पालन किया जाता है तो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि बिना फील्डर के बॉल पकड़े वह थ्रो करने का इशारा करता है तो वह फेक फील्डिंग के कानून के तहत आएगा, जिसमें सजा के तौर पर फील्डिंग कर रही टीम पर पांच पेनल्टी रन लगाए जाएंगे। वहीं धोनी को भी कई बार ऐसे करते हुए देखा गया है कि वे फील्डिंग के समय गेंद को पकड़कर स्टंप में थ्रो करने का दिखावा करते हैं। अगर आईसीसी का यह नियम पूरी तरह से लागू हो जाता है तो धोनी के लिए यह मुसीबत का कारण बन सकता है।
क्रिकेट में इन नए नियमों को 28 सितंबर से ही लागू कर दिया गया है लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच पहले से मैच खेले जा रहे हैं।
India vs Australia, 1st T20I – Ranchi Preview
इस फेक फील्डिंग नियम पर पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने आपत्ति जताई है। मांजरेकर ने अपने एक ट्वीट में कहा फेक फील्डिंग के लिए पांच पेनल्टी रन देना क्रिकेट के नए नियमों में बहुत ही बेहूदा है।

