इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के अध्यक्ष राजीव शुक्ला का मानना है कि देश में भी महिला आइपीएल होनी चाहिए और इस कड़ी में हम काम कर रहे हैं। इस साल भारतीय महिला टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी, लेकिन उसके प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया था।
शुक्ला ने कहा, ‘बीसीसीआइ महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है। अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का आयोजन करने के साथ ही अब महिला आइपीएल पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इससे लड़कियों के बीच क्रिकेट और भी लोकप्रिय होगा। शुक्ला ने इस साल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘टीम के कप्तान और कोच जो कुछ भी मांग रहे हैं उन्हें सब उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद भी प्रदर्शन में सुधार नहीं होना चिंताजनक है।

Click to comment
