बीसीसीआइ महिला अंडर-19 वनडे लीग के एक मुकाबले में नागालैंड अंडर-19 टीम केरल के खिलाफ सिर्फ 2 रन पर ऑल आउट हो गई। इस टीम ने कुल 17 ओवर खेले और सिर्फ दो रन ही बना पाई। इसमें से एक रन टीम की ओपनर बल्लेबाज मेनका ने बनाया। मेनका ने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 18 गेंदें खेली और एक रन बनाए। इसके अलावा टीम का दूसरा रन वाइड से आया। ये वाइड गेंद केरल की गेंदबाज एलीना सुरेंद्रन ने फेंकी थी।
इस मैच में एलीना सुरेंद्रन ऐसी गेंदबाज रहीं जिन्होंने रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। एलीना ने 3 ओवर में 2 मेडन ओवर फेंका 2 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। टीम की दूसरी गेंदबाज सौरभ्या पी ने 6 मेडन ओवर फेंके और 2 विकेट लिए जबकि कप्तान मीनू मनी ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए और एक भी रन नहीं दी। सैंद्रा सुरेन और बिबे सेबेस्टियन ने 2-2 ओवर फेंके और 1-1 विकेट लिए। इन दोनों ने भी एक भी रन नहीं दिया।
केरल को जीत के लिए मिले 3 रन के लक्ष्य को सिर्फ एक ही गेंद में हासिल कर लिया।

