भारत व द. दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने कहा कि हमारी टीम भारत का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहती है।
रबादा ने कहा कि, भारतीय टीम की बल्लेबाजी विराट कोहली पर निर्भर है। मुझे लगता है कि पूरी टीम विराट पर निर्भर है ये ऐसा ही है जैसा कि हमारी टीम भी कुछ ही खिलाड़ियों पर निर्भर है। मैं ये नहीं कह रहा कि भारतीय टीम के पास स्तरीय खिलाड़ी नहीं हैं। उनकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन ये भी सच है कि विराट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते हैं। विराट जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करना सचमुच रोमांचक है। वो इस बार आइसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने हैं और बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना अपने आप में बेहतरीन है।

Click to comment
