लगातार दो टेस्ट मैच हार चुकी भारतीय टेस्ट टीम को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का साथ मिला है। विराट की कप्तानी वाली दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।
धौनी ने कहा कि टीम को सकारात्मक रहने की जरूरत है। एक टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने पड़ते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते तो फिर जीत की चाह भी नहीं करनी चाहिए फिर आपको मैच ड्रॉ कराने कि कोशिश करनी चाहिए। धौनी ने कहा कि भारतीय गेंदबाज मैच में 20 विकेट ले रहे हैं इसका मतलब है कि टीम जीत से ज्यादा दूर नहीं है। आप भारत में खेलें या फिर कहीं और टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट जरूरी है।

Click to comment
