हाल ही में हुए T-२० मैच को भारत ने जीत लिया और वही सीरीज १-१ की बराबरी पर पहुँच गयी| अब सबको इंतज़ार हैं अगले मैच का कि ये T-२० की सीरीज किसके नाम आती है| वैसे यहाँ भारत का इतिहास रचा गया और कहा जा रहा है की अम्पायर ने इस मैच को जिताने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| तीसरा मैच बेंगलुरू में खेला जायेगा और अगर ये मैच भारत जीत लेता है तो सीरीज भारत के नाम होगी| अगर भारत ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो यह सीरीज इंग्लैंड अपने नाम कर लेगी|
पिछले मैच में क्रिस की जब बॉल पर कोहली के पैड पर जब लगी तो अम्पायर ने उनको आउट नही किया| वही मोईन की बॉल युवराज के पैड पर लगी उस समय भी अम्पायर ने मोईन की अपील ख़ारिज कर दी|
अब बात आती है रूट की, वही बॉल रूट के बल्ले पर लगकर फिर पैड पर जा लगी लेकिन उस समय भी अम्पायर ने उनको आउट दे दिया| हाल ही में हुए नागपुर मैच में भारतीय टीम ने नया इतिहास रच डाला और इसका बहुत बड़ा श्रेय अम्पायर को जाता है| वैसे भारत ने केवल १४४ रन का ही लक्ष्य रखा था, जो बहुत ज्यादा नहीं था लेकिन कल के मैच मैं इंग्लैंड कोई करतब नहीं दिखा पाया और इंग्लैंड टीम मैच हार गयी| इस बार नागपुर का मैदान इंग्लैंड की टीम के लिए भाग्यशाली सावित नहीं हो पाया वही भारतीय टीम ने इस मैदान पर ये मैच जीत कर एक बहुत ही बड़ी जीत हासिल की|
अब देखना है की ये T-20 सीरीज कौन हासिल कर पाता है इंग्लैंड या इंडिया? अब ये मैच एक नए मोड़ पर आ गया है जहा दोनों ही टीम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी हुई हैं| क्या इस बार भी अम्पायर कर सकता है गलतियाँ?

