आज के टी-20 मैच में मानो कमाल ही हो गया भारतीय टीम ने इंग्लैंड को किया 16.3 वे ओवर में धराशाही, भारतीय बल्लेबाजों ने आज बहुत ही बड़ा लक्ष्य इंग्लैंड के समक्ष रखा था| आज भारतीय टीम ने 203 रनो की नापाक पारी इंग्लैंड के समक्ष खेली और इंग्लैंड वही मात्र 127 रन बटोर पायी और 10 के 10 ओवर खो दिये| सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी ओर युवराज के बल्लो ने तो आज कमाल ही कर दिये, आज के टी-20 फ़ाइनल मैच में दर्शकों ने जो नजारे और चौके- छक्कों की बरसात देखि वो सच में काबिल-ए-तारीफ रही|
चहल ने चटकाए 6 विकेट तो युवराज ने चहल को गोद में उठा लिया और एक के बाद एक इंग्लैंड के विकेट गिरते चले गए ओर इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम मात्र 127 रन पर आल आउट हो गयी| अंततः भारत ने टी-20 सिरीज़ जीत ही ली|
युवराज के छक्के और चौकों ने तो मानो एक नया ही रंग भर दिया| शुरुआत में जब भारत ने बल्लेबाजी की तो विराट की एक छोटी सी गलती ने उनको आउट कर दिया तब भारतीय टीम सकते में जरूर आई थी लेकिन उसके बाद जो हुआ वो देखते ही बन रहा था|
जब रैना ने बल्लेबाजी शुरू की तब दर्शक के चहरे खिले हुए नज़र आए वहीं धोनी ने भी आज कमाल कर दिया उनकी टी-20 मैच में यह पहली हाफ सेंचुरी थी मतलब, इसके साथ ही यहा दूसरा इतिहास भी बन गया| इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का यह बहुत ही उम्दा प्रदर्शन रहा| बूमरा भी आज उम्दा खेले| बीच में लगा था की मैच शायद इंग्लैंड भी जीत सकती है लेकिन जो हुआ वो तो भारतीय टीम के पक्ष में था| एक के बाद एक इंग्लैंड के विकेट गिरने लगे और पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गयी| रैना ने जो कैच लिया वो भी देखने लायक था उन्होने खुद को बहुत सलीके से बैलेन्स किया|

