भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, सचिन के बाद दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो बढ़ाएंगे विजड़न पत्रिका की शोभा| इस पत्रिका के कवर पेज पर विराट कोहली को रिवर्स स्वीप लगाते दिखाया गया है| यह सम्मान इंग्लैंड के खिलाफ तीन फॉर्मेट में सफलता प्राप्त करने के कारण भारतीय टीम के कप्तान को मिला| यह अंक 2017 अप्रैल में प्रकाशित होगा| भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद यह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको ये सम्मान मिला है| विराट कोहली का नाम विजड़न क्रिकेटेर्स अलमानेक ब्रिटेन से छपने वाली पत्रिका के लिए चुना गया| इस पत्रिका को “क्रिकेट की बाइबिल” भी कहा जाता है|
चुनी गयी तस्वीर में विराट दिखेंगे रिवर्स स्वीप शार्ट लगाते हुए:-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए क्रिकेट मैच में 4-0 से सीरीज में दो शतक लगाए थे, जिसमें उनके बेस्ट 235 रनों की पारी भी शामिल थी| यह मैच मुंबई में खेले गए चोथे टेस्ट मैच में लगाया गया शतक था| इसी दौरान उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ रिवर्स स्वीप शार्ट खेला था और इसी पिक्चर को विजड़न पत्रिका के लिए चुना गया| विजड़न पत्रिका के एडिटर लारेस बूथ ने यह भी कहा कि विराट कोहली कि कप्तानी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत बड़ा बदलाव किया है जो सच में तारीफ के लायक है|
विराट कोहली कि लोकप्रियता दिनो-दिन बढ़ती जा रही है| और विराट हैं भी तारीफ के काबिल और यही वजह है कि आज उनका नाम विजड़न जैसी मशहूर पत्रिका के कवर पेज के लिए चुना गया| यह विराट कोहली और हिंदुस्तानियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है| अब भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट की दुनिया की मशहूर चुनिन्दा टीमों में से एक हैं और हाल ही के टी-20 के प्रदर्शन में तो भारतीय क्रिकेटर्स ने कमाल ही कर दिया|

