भारतीय क्रिकेट को जानने के लिए हम हमेशा से ही उत्सुक रहे हैं तो चलिये आज जानते हैं भारतीय क्रिकेट के इतिहास के बारे में और कहाँ से भारत में क्रिकेट प्रारम्भ हुआ इसके बारे में| आज भारत में क्रिकेट बहुत ही प्रख्यात खेलों में से एक है| और इसको देखने के लिए सारी दुनिया तत्पर रहती है| वैसे अगर देखा जाए तो क्रिकेट भारतीय खेल नहीं है, यह खेल अंग्रेजों द्वारा 1932 में भारत लाया गया था|
सभी जानते हैं कि भारत पर पहले अंग्रेजों का राज था और 1600 में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई थी| लेकिन 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेज़ तो चले गए पर उनका खेल क्रिकेट भारत में छोड़ गए| परंतु तब क्रिकेट सिर्फ शौकिया तौर पर खेला जाने वाला खेल था, एवं तब यह खेल मुख्यतः बॉम्बे, कलकत्ता और मद्रास में खेला जाता था| लेकिन धीरे – धीरे समय के साथ यह खेल लोकप्रिय होने लगा|
1792 वह समय था जब भारत में कलकत्ता क्रिकेट और फूटबाल क्लब का निर्माण हुआ था| वही दक्षिण भारत में श्रीरंगपतनम में टीपू सुल्तान कि हार के बाद 1799 में क्रिकेट क्लब का निर्माण हुआ था| फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट का प्रारम्भ भारत में 1864 में हुआ और यह मैच अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता क्लब एवं मद्रास क्लब के मध्य खेला गया| इसके बाद 1889-90 में अंग्रेज़ क्रिकेट टीम भारत क्रिकेट मैच खेलने आई| जो प्रथम क्लास श्रेढ़ी का क्रिकेट कहलाया गया| वही 1880 में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड क्रिकेट खेलने गयी| अब भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की पहली पसंद बन गयी है| भारतीय टीम ने पहली टेस्ट में जीत आजादी के बाद 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल कि थी| अब हाल ही में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक नया इतिहास भी रचा जा रहा हैं|

