शनिवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज खेली जानी है. वनडे में नंबर वन का ताज पहनने के बाद अब टीम इंडिया का फोकस टी-20 में नंबर वन बनने पर होगा. पहले टी-20 धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा. बता दें, टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 में ऑस्ट्रेलिया पस्त नजर आई है. टीम इंडिया ने टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 13 मैचों में से 9 में शिकस्त दी है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार भी टीम इंडिया बाजी मार सकती है.
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
टी20 फॉर्मेट में वनडे की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत शानदार है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 9 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 4 मैच ही जीते है. आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड टी20 2016 में आमने-सामने हुई थी.
एमएस धोनी की नकल उतार रहा उनका डॉग, पत्नी साक्षी ने पोस्ट किया यह वीडियो

