ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर रांची में हैं. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया. अपने डॉग के साथ मस्ती करने से भी वे नहीं चूके. धोनी की पत्नी साक्षी ने वर्ल्ड एनिमल डे के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो डाली है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने डॉग के साथ खेल रहे हैं. मजे की बात यह है कि धोनी जो कुछ कर रहे हैं, यह डॉग उसकी हूबहू कॉपी कर रहा है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगी. इस सीरीज का पहला मैच रांची में ही खेला जाना है.

Click to comment
