आमिर खान ने पूछा था कि क्या किसी गेंदबाज के सामने आप नर्वस होते हैं.विराट का सीधा जवाब था, ‘मौजूदा समय में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर….वह इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं. मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक है. उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं. असाधारण! बहुत अच्छा गेंदबाज! ‘ इस टीवी शो का प्रसारण रविवार को हुआ. गौरतलब है कि क्रिकेट मैदान पर विराट और आमिर के बीच कई बार ‘मुकाबला’ हो चुका है. इसमें कभी विराट की बल्लेबाजी भारी पड़ी है तो कभी आमिर की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट को पाकिस्तान के मो. आमिर ने ही आउट किया था.
28 वर्षीय कोहली इससे पहले भी मोहम्मद आमिर की तारीफ कर चुके हैं. टी20 वर्ल्डकप 2016 के तहत भारत और पाकिसतन के बीच होने वाले मुकाबले के पहले उन्होंने इस 25 वर्षीय गेंदबाज को एक बल्ला भी भेंट किया था. पिछले वर्ष एशिया कप के पहले विराट ने कहा था, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि आमिर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उसने अपनी गलती से सबक लिया है और उसे सुधारकर वापस की है. वह हमेशा से ही बेहतरीन गेंदबाज है.’

