बीसीसीआई ने कहा, ‘हमें पता चला है कि आईजेपीएल और जेआईपीएल के नाम से कुछ टी-20 मैच, सीरीज, टूर्नामेंट या शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. आपको ये सूचित किया जाता है कि आईजेपीएल और जेआईपीएल के नाम से होने वाली लीग को बीसीसीआई और आईपीएल न तो आयोजित कर रही है ना ही वे हम से जुड़े हुए हैं. हमने उन्हें मान्यता भी नहीं दी है.
बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग (आईजेपीएल) और जूनियर इंडियन प्लेयर लीग (जेआईपीएल) जैसे जूनियर लीग को उनकी मान्यता नहीं है और इस तरह के ‘अस्वीकृत टूर्नामेंट’ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आईजेपीएल टी20 पिछले महीने 19 से 29 सितंबर तक दुबई में खेला गया था. बीसीसीआई ने यह भी साफ किया कि गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी ने भी अस्वीकृत आईजेपीएल टी20 से अपना समर्थन वापस ले लिया है.

