आज नागपुर में टी-20 मैच खेला जाने वाला है, यह मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा टी-20 मुकावला है| वही मेजवान टीम इंग्लैंड दूसरे मैच में पूरी तैयारी से उतरेगी| और भारतीय टीम को इस सीरीज के लिए जीत हासिल करना अत्यंत आवश्यक है| यह मैच विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में होगा| और अगर भारतीय टीम के इतिहास में देखा जाये तो यह मैदान भारतीय टीम के लिए कभी भाग्यशाली नहीं रहा| भारतीय टीम इस मैदान पर कभी भी टी-20 मैच नहीं जीती| लेकिन आज इसका इतिहास बदला भी जा सकता है|.
यह पहली बार है जब विराट कोहली जैसे कप्तान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है| एकदिवसीय टी-20 मैच जो कानपूर में खेला गया उसमें इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से सफलता हासिल की| और इसी वजह से भारतीय टीम पर हार का खतरा ज्यादा नज़र आ रहा है| वही भारत के लिए आज के मैच में जीत हासिल करना अत्यंत आवश्यक है|
कानपूर में हुए पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाज कोई खास करतब नहीं दिखा पाए| महेंद्र सिंह दोनी और युवराज सिंह के बल्ले भी ज्यादा रन नहीं बटोर पाए| इन सबको देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव जरुरी है| कानपूर मैच में विराट कोहली की शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन ज्यादा देर वो भी नहीं टिक पाए| वैसे आज के मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल करना होगी और देश को भी आज के मैच से काफी उम्मीदें हैं| भारतीय बल्लेबाजो को कोई न कोई करतब आज नागपुर में दिखाना होगा और सीरीज को जीतने के लिए आगे बढ़ना होगा|
Watch Cricket Live Score Ind vs Eng Now !!
भारतीय टीम जो आज मैदान में उतरेगी उनके नाम इस प्रकार हैं: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मंदीप सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, परवेज रसूल और अमित मिश्रा|

