चेन्नई: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘यो-यो’ फिटनेस टेस्ट पास कर लिया. अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु की तरफ से आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेला है. अश्विन ने ट्वीट किया, ‘बेंगलुरु की यात्रा शानदार रही. ‘यो-यो’ टेस्ट पास किया. अब रणजीट्रॉफी2017.
Been a good trip to Bangalore, yo yo test done and dusted. Now #backtothegrind #RanjiTrophy2017 #teamtamilnadu
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) October 11, 2017
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में जगह बनाने में नाकाम रहे अश्विन के लिए यह देखना दिलचस्प होगा की न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में उन्हें जगह मिलती है या नहीं. अश्विन 14 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ ग्रुप-सी के रणजी मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे.

Click to comment
