भारत से लगातार चौथी हार के कारण श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर है. उसकी इंग्लैंड में 2019 में होने वाले आईसीसी विश्व कप में सीधे क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को इस हार से तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका को विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई और 0-4 से पीछे है. विश्व कप में इस साल 30 सितंबर तक मेजबान इंग्लैंड के अलावा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष सात टीमों को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा जबकि बाकी टीमों को क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा. हालांकि श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है.
Trending Now
- शार्दुल ने खोला राज, क्यों पहनी सचिन तेंदुलकर की तरह 10 नंबर की जर्सी
- लांच हुआ क्रिकेटरों का ‘इंडियन आइडल’ 40000 खिलाड़ियों में से चुने गए हैं 240 प्लेयर
- INDvsSL 4th ODI:विराट कोहली ने दिखाया धोनी के प्रति खास सम्मान, बोले-आप हमेशा हमारे कप्तान रहोगे
- माइक एथरटन का बयान, वेस्टइंडीज की इंग्लैंड पर जीत हाल का टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर
- SL 207-all out (42.4 Ovs) – Sri Lanka vs India, 4th ODI
- Virat-Rohit tons power India to 375
आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारत से 0-4 से पिछड़ने के बाद श्रीलंका को अब वेस्टइंडीज की आगामी सीरीज में उसकी कम से कम एक हार पर निर्भर होना पड़ेगा, अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका को विश्व कप में सीधे एंट्री मिल सकती है. अगर श्रीलंका रविवार (3 अगस्त) को भारत के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच में जीत हासिल कर लेता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे, हालांकि यह क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे.

