नई दिल्ली: 3 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी 20..कुल 9 मैच 9 जीत. भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे के अंतिम मैच टी-20 में भी मेजबान टीम को हरा दिया है लगातार 9वीं जीत दर्ज कर ऐसा व्हाइट वॉश किया जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ. यह पहली बार है कि विदेशी धरती पर टीम इंडिया ने क्रिकेट की विधा के तीनों फॉरमेट में खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है.
श्रीलंका ने टीम के ऐलान के बावजूद नई टीम चुनते हुए 2 बदलाव किए. लेग स्पिनर जेफ़री वैंडरसे और पेसर ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया गया था. लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और और अकिला धनंजय पर मुख्य तौर पर गेंदबाज़ी का भार रहा. वहीं टीम में वानिडु हसारंगा, तिसारा परेरा, मिलिंदा सिरिवर्धने जैसे ऑलराउंडर भी रहे, लेकिन जीत फिर भी हाथ न लगी. विराट कोहली और मनीष पांडे के अर्धशतक ने भारत को जीत दिला दी.
विराट ने यूं बनाया 9-0 का रिकॉर्ड
पहला टेस्ट (गॉल): टीम इंडिया 304 रन से जीती
दूसरा टेस्ट (कोलंबो): टीम इंडिया एक पारी 53 रन से जीती
तीसरा टेस्ट (पल्लेकेले): टीम इंडिया एक पारी 171 रन से जीती
पहला वनडे (दाम्बुला) : टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
दूसरा वनडे (पल्लेकेले) : टीम इंडिया तीन विकेट से जीती
तीसरा वनडे (पल्लेकेले) :टीम इंडिया 6 विकेट से जीती
चौथा वनडे (कोलंबो) : टीम इंडिया 168 रन से जीती
पांचवां वनडे (कोलंबो) :टीम इंडिया 6 विकेट से जीती
टी 20 मैच (कोलंबो) : टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की

