कोलंबो: भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चल रहे संशय को खत्म करते हुए कहा कि इस स्टार ने अभी अपना आधा भी प्रदर्शन नहीं किया है और वह इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं में पूरी तरह से शामिल हैं.
शास्त्री ने कहा कि एमएस धोनी का टीम पर काफी ज्यादा प्रभाव है. वह ड्रेसिंग रूम में लिविंग लीजेंड हैं और खेल के महान खिलाड़ी हैं. वह किसी भी तरीके से या किसी भी तरह से खेल में खत्म नहीं हुआ है यहां तक कि उसने अपना आधा खेल भी नहीं खेला है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को ऐसा लगता है तो वे गलत हैं. अभी उन्हें कई हैरानी भरी चीजें देखने को मिलेंगी. यह खिलाड़ी अभी उन्हें काफी कुछ दिखायेगा.
Read More
- वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पंड्या को बताया ‘लंबी रेस का घोड़ा’, इस अंदाज में की उनकी तारीफ
- INDvsSL: सीरीज में एमएस धोनी के ‘धमाल’ के बाद फैंस ने चीफ सिलेक्टर MSK प्रसाद का यूं उड़ाया मजाक
- Sri Lanka selectors to step down after India series
धोनी श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में शानदार फार्म में हैं, उन्होंने पिछली तीन पारियों में नाबाद 45, 67 और 49 रन की पारी खेली जिसमें से एक उन्होंने गुरूवार को अपने 300वें वनडे मैच में खेली. शास्त्री ने कहा कि 2019 विश्व कप से पहले भारत प्रयोग करने और रोटेशन की नीति अपना रहा है लेकिन 36 वर्षीय धोनी इस योजना में बरकरार हैं.
‘युवा गेंदबाजों पर धौनी के प्रभाव को बयान करने के लिए कोई शब्द नहीं’

